मध्य प्रदेश सरकार ने 4:30 लाख पेंशनर को महंगाई राहत राशि में 5 से 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है सातवां वेतनमान प्राप्त पेंशनर्स को महंगाई राहत में 5 फीसदी , जबकि 6 वां वेतनमान प्राप्त पेंशनर्स को 12 फीसदी महंगाई राहत में बढ़ोत्तरी की गई है .महंगाई राहत बढ़ोत्तरी के बाद प्रदेश के पेंशनर्स की महंगाई राहत दर 33,34 फीसदी तक हो गई है
जारी आदेश के अनुसार वृद्धि के बाद महंगाई की राहत दर जारी कर दी गई है । छठवां वेतनमान प्राप्त कर कर रहे पेंशनर्स को 201 % की दर से महंगाई राहत दी गई है , तो सातवां वेतनमान 33 % हो गया है ।
भोपाल । वित्त विभाग द्वारा पेंशनर्स को महंगाई राहत के संबंध में आदेश जारी किया है . आदेश में स्पष्ट लेख किया गया है कि इसका लाभ 80 साल तथा उससे अधिक आयु के पेंशनर्स को देय अतिरिक्त पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा . जिसके बाद बड़ी हुई महंगाई दर 1 अक्टूबर 2022 से लागू मानी जाएगी और जिसके बाद पेंशनर्स को जनवरी में मिलने वाली पेंशन बढ़कर मिलेगी . • 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के पेंशनर्स को देय अतिरिक्त पेंशन पर भी महंगाई राहत मिलेगी । कई महंगाई राहत अधिवार्षिकी , सेवानिवृत्त , असमर्थता एवं क्षतिपूर्ति पेंशन पर देय होगी । सेवा से पदच्युत या सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को स्वीकार किए गए अनुकंपा भत्ता पर भी महंगाई राहत की पात्रता होगी । परिवार पेंशन एवं असाधारण पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशरों को भी उक्त महंगाई राहत देय होगी ।
बढ़ी हुई महंगाई राहत के दायरे में कौन-कौन आएगा
वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में कहां गया है सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को भी इसकी पात्रता होगी अनुकंपा भत्ता पर भी महंगाई राहत की पात्रता होगी . परिवार तथा असाधारण पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स को भी महंगाई राहत पूर्व में जारी वित्त विभाग के प्रतिबंधों के अधीन दी जाएगी . यदि किसी व्यक्ति को उसके पति या पत्नी की मृत्यु के कारण अनुकंपा के आधार पर सेवा में रखा गया है तो ऐसे मामलों में परिवार पेंशन पर महंगाई राहत की पात्रता नहीं होगी . राज्य सरकार का यह आदेश ऐसे रिटायर्ड कर्मचारियों पर भी लागू होगी , जिन्होंने उपक्रमों , स्वशासी संस्थाओं , मंडलों , निगमों आदि में संविलियन पर एक मुश्तराशि आहरित की है .
डीए में भी होगी बढ़ोत्तरी
महंगाई राहत में छठे वेतनमान प्राप्त पेंशनर्स के लिए 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है , जो करीब 201 फीसदी हो गई है , जबकि 7 वां वेतनमान प्राप्त पेंशनर्स का डीए 5 बढ़ोत्तरी के बाद 33 फीसदी हो गया है . प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का अगस्त माह में महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़ाकर 33 फीसदी किया गया था .




0 टिप्पणियाँ