विपक्ष की गालियां ही मेरा खाना - पीना मैं 2-3 किलो रोज खाता हूं ... पीएम ने कहा , कुछ लोग निराशा और हताशा के कारण , सुबह - शाम मोदी को गालियां देते रहते हैं । रोज 2-3 किलो गालिया खाता हूं , लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है । उन गालियों को चाय पर हंसी - मजाक कीजिए । दूसरे दिन कमल खिलने वाला है , इस खुशी में आगे बढ़ इससे पहले पीएम यात्रा के विरोध में बीआरएस कार्यकर्ताओं ने शहर में कई पोस्टर भी लगाए क्योंकि उनके पास गालियां देने के सिवाय कुछ बचा ही नहीं है ।
गालियां मेरे लिए 'खाना पीना ', है मैं दो-तीन किलो रोज खाता हूं
अगर तेलंगाना के लोगों को गाली दी तो लेने के देने पड़ जाएंगे.... पीएम मोदी का TRS पर हमला
एजेंसी हैदराबाद | पीएम नरेंद्र मोदी तेलंगाना के दौरे पर शनिवार को आरएफसीएल का यूरिया प्लांट राष्ट्र को किया समर्पित और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीआरएस पर तगड़ा प्रहार किया । उन्होंने सरकारी कोयला खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज ( एससीसीएल ) के निजीकरण को लेकर सरकार का रुख साफ किया । इशारों ही इशारों में टीआरएस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा सिंगरेनी कोलियरीज को लेकर अफवाह उड़ाई जा रही है और इस अफवाह को हैदराबाद से हवा दी जा रही है । पीएम मोदी ने कहा , एससीसीएल में 51 फीसदी की भागीदारी राज्य सरकार की है । केंद्र की भागीदारी सिर्फ 49 फीसदी की है । निजीकरण से जुड़ा कोई फैसला केंद्र सरकार कर ही नहीं सकती है । निजीकरण का कोई प्रस्ताव केंद्र के पास विचाराधीन नहीं है और न ही केंद्र का कोई इरादा है । मैं आग्रह करता हूं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें ।
E E आंध्र में 15,233 करोड़ की सौगात विशाखापत्तनम । पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में ओएनजीसी की 2917 करोड़ की यू - फील्ड ऑनशोर डीपवाटर ब्लॉक परियोजना राष्ट्र को समर्पित की । यह लगभग 30 लाख मीट्रिक मानक क्यूबिक मीटर प्रति दिन की उत्पादन क्षमता वाली सबसे गहरी गैस खोज परियोजना है । 2 दिनी दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने आंध्र यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान से डिजिटल मीडियम से 15,233 करोड़ की 9 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की ।
कामयाब हो रहा मिशन , तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा देश पीएम मोगी ने कहा कि दुनिया के तमाम विशेषज्ञ कह रहे है कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर है । विकास हमारे लिए 24 घंटे , सातों दिन , 12 महीने पूरे देश में चलने वाले मिशन है । हम एक प्रोजेक्ट का लोकार्पण करते हैं तो कई नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर देते हैं । पीएम मोदी ने कहा , आज विकसित होने की आकांक्षा लिए आत्मविश्वास से भरा हुआ नया भारत दुनिया के सामने है । तेलंगाना के लिए विकास परियोजनाओं में 10,000 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है । इससे उद्योगों के साथ कृषि को भी लाभ मिलेगा ।
प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ मोदी ने श्रीकाकुलम - गजपति कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत 211 करोड़ र की लागत से निर्मित नेशनल हाइवे -326 एके 39 किलोमीटर लंबे नरसनपेटा को पथपट्टनम खंड का उद्घाटन किया । एनएच -130 सीडी के 6 लेन वाले 100 किलोमीटर लंबे रायपुर विशाखापत्तनम इकनॉमिक कॉरिडोर के आंध्र प्रदेश खंड की आधारशिला रखी ।
अंधेरे में ही खिलता है कमल , तेलंगाना में भी हर जगह खिलेगा पीएम मोदी ने टीआरएस को आड़े हाथों लिया और कहा कि टीआरएस जनता के साथ विश्वासघात कर रही है । तेलंगाना में हर जगह कमल खिलेगा । पीएम ने कहा कि जब चारों ओर घना अंधेरा छा जाता है तभी कमल खिलता है । उन्होंने कहा कि आज तेलंगाना में भी कमल खिलता नजर आ रहा है ।







0 टिप्पणियाँ