शपथ न्यूज़ उज्जैन,| उज्जैन में महाकाल दरबार अब सबके लिए खुला होगा । अब से महाकाल के दरबार में 1500 रुपए देकर गर्भगृह में एंट्री कराने वाला सिस्टम खत्म करने की पूरी तैयारी है । जिसके बाद अनलिमिटेड लोग टिकट लेकर गर्भगृह में जाकर दर्शन कर सकतें हैं । हालांकि इस पर दो - तीन दिन में फाइनल डिसीजन लिया जाएगा । इसके साथ ही , गर्भगृह में फोटोग्राफी करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है । बता दें कि महाकाल का आंगन साढ़े 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से सज रहा है। यहां बने अद्भुत महाकाल लोक को निहारने प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख लोग पहुंच रहे हैं ।
तमाम सुविधाओं होने के बीच भी यहां हंगामे की स्थिति रोज बन रही है।
रोज बन रही है विवाद की स्थिति
दरअसल , महाकाल मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं । भीड़ होने से समिति ने गर्भगृह में सिर्फ 1500 रुपए की रसीद लेकर दर्शन को आने वाले और प्रोटोकॉल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनुमति दी हुई है । ये सभी श्रद्धालु बड़े गणपति मंदिर के पास बने प्रोटोकॉल कार्यालय से रसीद लेकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करते हैं ।
11 अक्टूबर के बाद से भीड़ के बढ़ने की वजह से रोजाना प्रोटोकॉल कार्यालय पर विवाद की स्थिति बन रही है । शुक्रवार को भी 1500 की टिकट के दर्शन व्यवस्था में बदलाव patrika . लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने हंगामा किया था ।टिकट ही सामान्य लोगों के लिए बचते थे । साथ ही , 1500 रुपए लेकर गर्भगृह में जाने वाले लोग फोटोग्राफी करने लगते थे ।
इससे अधिक समय लगता था । अब ऐसा नहीं होगा । इसे देखते हुए गर्भगृह में फोटोग्राफी को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है । सफलता मिलते ही जल्द ही 1500 की टिकट को अनलिमिटेड करने का भी विचार है । बैठक में तय किया गया कि 1500 की टिकट वाले श्रद्धालुओं को दर्शन होते ही बाहर निकाला जाएगा , ताकि पीछे आने वाले श्रद्धालुओं को समय मिल सके ।
जिसके बाद शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रशासक संदीप सोनी और प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक रखी । कलेक्टर ने बताया कि 1500 वाली व्यवस्था में ज्यादा भीड़ होने से पीछे वाले दर्शनार्थियों के दर्शन नहीं हो पाते थे । इसलिए रोजाना टिकट की तय संख्या में 580 दिए ही जा रहे थे । इनमें करीब 300 टिकट पंडे अपने यजमान के लिए रखते थे । महज 280 जानिए गर्भगृह में दर्शन व्यवस्था महाकाल मंदिर समिति ने मंगलवार से शुक्रवार तक आम भक्तों के लिए भीड़ कम होने की स्थिति में गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था को निःशुल्क रखा है , लेकिन बीते एक माह से भीड़ का दबाव रोजाना बढ़ रहा है , जिसके चलते निशुल्क दर्शन नहीं हो पा रहे हैं । ऐसे में श्रद्धालुओं के गर्भगृह में दर्शन के लिए मंदिर समिति रोजाना 1500 रुपए में दो श्रद्धालुओं के लिए एक टिकट जारी करती है । जो कि दिन भर में मात्र 580 टिकट का कोटा तय है । इसमें भी सुबह 6 से दोपहर 1 तक 150 टिकट शाम शाम 6 से रात 8 बजे तक मात्र 50 भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था रखी है । बाकी बचे 380 टिकट ये सभी मंदिर में 22 पुरोहित और 16 पुजारी के यजमान के लिए निर्धारित है । ऐसे में रोजाना आने वाले हजारो श्रद्धालु गर्भगृह में दर्शन से वंचित रह जाते हैं ।





0 टिप्पणियाँ