मेलबर्न । टी -20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को इंग्लैंड पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विश्वचैम्पियन बन गया है । इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 1992 विश्व कप का बदला ले लिया है । 1992 एक दिवसीय विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान ने इसी मेलबर्नक्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड को हराया था । सैमकरनकोप्लेयर ऑफ इंग्लैंड ने पाकिस्तान द मैच और प्लेयर ऑफ द से 30 साल पुराना टूर्नामेंट चुना गया है । फाइनल हिसाब बराबर किया में उन्होंने तीन विकेट लिए । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए । जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया । दूसरी बार चैंपियन बना इंग्लैंड इंग्लैंड की टीम टी -20 में दूसरी बार चैंपियन बनी है ।
इससे पहले टीम 2010 में भी टी -20 चैंपियन बनी थी । तबइंग्लिश टीम के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड थे । यह ओवरऑलइंग्लैंड का तीसरा विश्व कप खिताब है । 2019 में इंग्लैंड की टीम वनडे चैंपियन भी बनी थी । वहीं , पाकिस्तान का यह तीसरा फाइनल था ।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन– बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन– जॉस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद
0 टिप्पणियाँ