इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी, दुकानदार को भनक तक नहीं लगी, CCTV में कैद हुई हुई वारदात




विदिशा मध्यप्रदेश। विदिशा की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पन्नी और कबाड़ा बीनने वाली तीन बच्चियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से मोबाइल पार कर दी। जिसकी भनक तक दुकानदार को नहीं लगने दी। मोबाइल चोरी की पूरी घटना का पुरा वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गए । वहीं जब चोरी की जानकारी दुकानदार को लगी तो दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से कर CCTV फुटेज भी सौंपे हैं। वही पुलिस भी आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विदिशा खरीफटक के पास स्थित परी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर  दोपहर में उस समय चोरी की वारदात हो गई। जब पन्नी बीनने वाली छोटी लड़कियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

मोबाइल चोरी करके गई बच्ची हो गई क्या

इस पूरे घटनाक्रम में दुकान संचालक राजेंद्र अहिरवार ने बताया कि दुकान से जब मोबाइल गायब हुआ, तब उसकी तलाश की गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें चोरी होते हुए स्पष्ट दिखाई दी।दोपहर के समय तीन लड़कियां अंदर आई और दो लड़कियां पैसा मांगने लगी। इसी बीच उनके साथ मौजूद सबसे छोटी लड़की ने वहीं रखे मोबाइल को अपने थैले में डाल लिया और वहां से निकल गई। वही उनकी तलाशी भी की गई लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पुलिस को इस संबंध में शिकायत की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ