उफनते नाले में पलट गई 50 यात्रियों से भरी बस खिड़कियों के शीशे तोड़कर निकले यात्री; करीब 20 घायल




 श्योपुर श्योपुर में उस समय बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब उफनते हुए नाले को पार करते हुए बस पलट गई। हादसे के  दौरान बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। सभी की जान हलक में अटक गई जब बस नाले मैं पलट गई। बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले का प्रयास करते रहे। वहीं कुछ बस में सवार कुछ यात्रियों की डूबने बहने की भी खबर सामने आई है। मौके पर पहुंची प्रशासन और विजयपुर थाना पुलिस ने बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

वही बस पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया।  वही लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पोकलेन बुलाकर बस को सीधा कराया। साथ ही घायल यात्रियों को विजयपुर के अस्पताल भेजा। बस मुरैना जिले के सबलगढ़ से श्योपुर जिले के विजयपुर आ रही थी। सभी यात्री विजयपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बस में सवार ज्यादातर लोग राजस्थान के करौली जिले में स्थित कैलादेवी माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।


बाल बाल बची जान

इसी दौरान नाले में पानी के तेज बहाव के कारण बस बहने लगी। लोगों द्वारा बचने का कुछ उपाय सोच पाते उससे पहले बस तेज बहाव के कारण पुलिया पर ही पलट गई। यात्रियों ने बस का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में दो बच्चों व एक महिला के बहने की बात कही जा रही है। जिसके बाद पुलिस बल और गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू चलाया जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं की गई है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ