अमित शाह के भोपाल दौरे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल/ शुभम सोनी: अंग्रेजी में होने वाली एमबीबीएस की पढ़ाई अब मातृभाषा हिंदी में भी हो सकेगी मध्यप्रदेश इसकी शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है.16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस की हिंदी किताबों का विमोचन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे.गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस तैनात  किया गया है ाााा इसको लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया है केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए 1 दिन पूर्व यानी शुक्रवार कोई ही भोपाल में बैठक ली है रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे ऐसे में सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गई है अमित शाह की सुरक्षा संभाल रहे सीआरएफ के अधिकारी दी भोपाल पहुंच चुके हैं वहीं पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं उनके द्वारा जायजा लिया गया है गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा  बैठक में हर स्तर पर  चर्चा की गई है

हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे लाल परेड ग्राउंड अमित शाह 

भोपाल में होने वाले एमबीबीएस हिंदी पाठ्यक्रम का प्रमोशन कार्यक्रम को लेकर गृह मंत्री अमित शाह राजा भोज एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल लाल  परेड ग्राउंड पहुंचेंगे दोपहर 2:00 बजे तक भोपाल में रहेंगे जिसके बाद राजा भोज एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री लंच करने के बाद ग्वालियर के लिए रवाना होंगे



अमित शाह की सुरक्षा में 2500 से अधिक जा पुलिस जवान तैनात 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है एयरपोर्ट से लेकर भोपाल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं कार्यक्रम स्थल लाल परेड ग्राउंड पर सुरक्षा व्यवस्था के अधिकारियों की बैठक के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरम देउसकर ने पूरे कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय से जिला पुलिस सुरक्षा बल को आमंत्रित किया गया है अमित शाह की सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसको लेकर पुलिस कमिश्नर द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ