भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर भोपाल पहुंचे,थे जहां पर उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और चुनाव में अपने लिए समर्थन जुटाया. उन्होंने पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह से भी मुलाकात की थरूर अपना दर्द भी बयां किया है जिस पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने थरूर पर तंज कसते हुए कहा कि थरूर ने 10 जनपथ पर नाक नहीं रगड़ी इसलिए उनके साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है.
बता दें की कांग्रेस बड़े दावों के साथ कह रही है कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जहां पर निपक्ष चुनाव होते हैं. लोकत्रांत्रिक तरीके से चुनाव किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरूर को अपने ही पार्टी के खड़गे जितना समर्थन नहीं मिलने पर अपना दर्द बयां किया है शशि थरूर ने बड़े नेताओं पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा है कि. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर जिस तरह के स्वागत नेतृत्व की तरफ से खड़गे जी को मिला मुझे नहीं मिला. किसी को किसी के निर्देश सुनने की जरूरत नहीं. सबको अपने अंतर्मन की सुनने की जरूरत है. अशोक गहलोत के खड़गे के समर्थन में प्रचार करने पर कहा- ये तो चुनाव अधिकारी को देखना चाहिये. कांग्रेस का हर डेलीगेट्स अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन कर वोट डाले शशि थरूर में किसी को रूचि नहीं!





0 टिप्पणियाँ