गृह मंत्री बोले- ड्रग्स माफिया के खिलाफ प्रदेश में चलेगा अभियान थानों की इमारतों में बनेंगे पुलिस आवास लुटेरे गुड्डा को गड्ढे में दफन कर देंगे

 



भोपाल/ भोपाल प्रदेश में पुलिसकर्मियों के आवासों की कमी का जल्द होने की संभावना जताई जा रही है । शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में सुझाव दिया था कि थानों की इमारतों के ऊपर पुलिसकर्मियों के लिए आवास बनाए जा सकते हैं । वहीं वन नेशन वन यूनिफार्म का भी सुझाव दिया था । शनिवार को चिंतन शिविर से वापस भोपाल पहुंचने पर मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सुझाव को सभी प्रदेशों के गृह मंत्रियों ने सहमति दी है । उन्होंने + कहा कि प्रदेश में थानों की इमारतों के ऊपर पुलिसकर्मियों के लिए आवास बनाया जाएगा । वहीं मुरैना के अपराधी गुड्डा गैंग को लेकर मंत्री डॉ . मिश्रा ने कहा कि चंबल क्षेत्र का गुड्डा डकैत नहीं लुटेरा है । उसने आज तक डकैती नहीं डाली है । लुटेरे गुड्डा का गड्ढे में दफन कर देंगे । मंत्री मिश्रा ने प्रदेश में कहा कि ड्रग्स माफिया को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जाएगा । सोमवार को अफसरों के साथ बैठक कर ड्रग्स के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की रणनीति बनाएंगे । मप्र में ड्रग्स के अवैध कारोबार के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करेंगे । गुजरात प्रचार में न जाएं कमलनाथ कांग्रेस के पदेश अध्यक्ष कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को गृहमंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा ने सलाह देते हुए कहा कि ये दोनों नेता गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करने न जाएं । गुजरात के चुनावों के पिछले चुनावों के परिणाम जैसे आते रहे हैं , वैसे ही इस चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से गुजरात में सरकार बनाएगी । मीडियाकर्मियों के साथ रामसेतु फिल्म देखेंगे गृहमंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को देखने जाएंगे । वे पत्रकारों , मीडियाकर्मियों के साथ यह फिल्म देखेंगे । गृह मंत्री डॉ . मिश्रा ने कहा कि फिल्म ' रामसेतु ' सभी को देखनी चाहिए । क्योंकि यह फिल्म हमारे आराध्य श्रीराम और राम सेतु को काल्पनिक बताने वालों को तो बेनकाब करती है । साथ ही वैज्ञानिक तरीके से यह भी स्थापित करती है कि राम सेतु भगवान राम के समय ही निर्मित किया गया था । उन्होंने कहां कि वह स्वयं भी जल्द ही मीडिया कर्मियों के साथ यह फिल्म देखने जाएंगे । गृह मंत्री डॉ . मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रामसेतु फिल्म सभी को देखना चाहिए । भगवान राम हमारे आस्था के केंद्र हैं , और जिस रामसेतु को जिन लोगों ने काल्पनिक बताया था उनको भी बेनकाब करती है । फिल्म में वैज्ञानिक तरीके से चित्रण किया गया है कि रामसेतु मानव निर्मित ही है । और उसका निर्माण भगवान राम के समय ही किया गया था । फिल्म में राम सेतु का वैज्ञानिक तरीके से इसका सटीक विश्लेषण दिखाया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ