भाई दूज पर मंदिर जाने के दौरान हुआ हादसा
आनंदपुर इंडियन पेट्रोल पंप से 100 मीटर की दूरी पर एक भीषण हादसा हो गया जिसमें एक 55 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दरअसल भाई दूज के दिन रमेश भार्गव 55 वर्ष जो कि लगभग सतपाड़ा निवासी जिनका वर्तमान निवास लटेरी में है अपनी हौंडा शाइन मोटरसाइकिल एमपी 40 एम एक्स 1864 से अपने गांव सतपाड़ा में पूजा पाठ करने के लिए जा रहे थे
इसी दौरान आनंदपुर इंडियन पेट्रोल पंप के पास लटेरी से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक रमेश भार्गव वहीं पर गिर गए और सर पर टायर चढ़ा जाने से मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से दूर शिव मंदिर के बीचो बीच ट्रक को खड़ा करके फरार हो गया है आसपास के निकलने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल मृतक की बॉडी को पीएम के लिए लटेरी भेज गया जिसके बाद मृतक का नाम स्पष्ट हो सका वही पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त कर के आगे की कार्रवाई की जा रही है
ट्रक की टक्कर से गाय का पैर टूटा
भीषण सड़क हादसे के दौरान एक गाय भी गंभीर रूप से घायल हुई है गाय का एक पैर टूट गया है कयास लगाए जा रहे हैं की गाय को बचाने के दौरान यह सड़क हादसा हुआ है




0 टिप्पणियाँ