भोपाल अगले महीने प्रदेश में आने वाली राहुल गांधी (Rahu Gandhi) की यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अब 16 दिन की बजाय मात्र 12 दिन ही प्रदेश में रहेगी। राहुल गांधी की टीम और दिल्ली से ये निर्देश दिए गए हैं कि ऐसा रूट तैयार किया जाए कि यात्रा 14 दिन में मध्यप्रदेश से राजस्थान पहुंच जाए। राजस्थान में यात्रा का समय बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर कल से प्रदेश कांग्रेस ने प्रमुख नेताओं को रूट पर भेजा है, जिन्होंने कल से दौरा शुरू कर दिया है। आज ये नेता शाम तक इंदौर पहुंचेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।
दिवाली निपटते ही कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा अभी तेलंगाना पार कर रही है और इसके बाद महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। महाराष्ट्र में इच्छापुर बार्डर से यह यात्रा मध्यप्रदेश की सीमा में आएगी। वहां से बुरहानपुर, खंडवा, सनावद, सिमरोल, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा होते हुए यह यात्रा सुसनेर के रास्ते राजस्थान पहुंच जाएगी। अभी यात्रा की प्रदेश में प्रवेश की तारीख तय नहीं है, लेकिन नवम्बर के अंतिम सप्ताह की शुरुआत में यह यात्रा आ सकती है। इंदौर में दिसम्बर के पहले सप्ताह में यात्रा आएगी। एक रात यह यात्रा इंदौर में रहेगी और फिर यहां से रवाना हो जाएगी। पहले प्रदेश में 16 दिन का कार्यक्रम तय करना था, लेकिन कल रूट का दौरा करने निकले नेताओं को निर्देश मिले कि अब 12 दिन के हिसाब से रूट तय किया जाए। इसलिए अब 4 दिन कम करके रूट तय किया जा रहा है। राहुल गांधी जा सकते है आम्बेडकर स्मारक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के चलते नवंबर में इंदौर पहुंचेंगे। चोरल में रात्रि विश्राम तय है, लेकिन अब तक योजना ये थी कि सीधे खंडवा रोड से इंदौर आ सकते हैं। इसमें बदलाव होने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। वे आंबेडकर स्मारक पहुंचकर यात्रा शुरू कर सकते हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देश को एकजुट करने के उद्देश्य से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। 7 सितंबर को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन के साथ कन्याकुमारी से ये यात्रा शुरू हुई। ये पूरे देश में निकाली जाएगी, जो नवंबर में इंदौर भी आएगी। योजना अनुसार खंडवा रोड से इंदौर जिले में यात्रा का प्रवेश होगा। ये तय है कि रात्रि विश्राम चोरल में किया जाएगा। उसके बाद इंदौर आने तक का सफर खंडवा रोड से होना था, लेकिन अब कुछ बदलाव होने की संभावनाएं बन गईं हैं। कांग्रेस के राजनीतिक पंडितों को मानना है कि राहुल को इंदौर में यात्रा की शुरुआत भारतीय संविधान के रचयिता व दलितों के मसीहा बाबा भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली से करना चाहिए। इसको लेकर योजना भी तैयार की जा रही है।
खालसा कॉलेज में रुकने की संभावना अब तक बने रूट के हिसाब से इंदौर पहुंचने के बाद भारत जोड़ो यात्रा खालसा स्टेडियम में रुकेगी। गांधी के साथ 50-60 कंटेनर चलते हैं, जिसमें सारी व्यवस्था मौजूद है। स्टेडियम में रुकने के बाद अगले दिन आगे का सफर तय किया जाएगा। बड़ा गणपति से यात्रा शुरू होगी, जो बाणगंगा के रूट से चलकर सांवेर रोड पर बनी नई जेल तक पहुंचेगी। वहां पर लंच होगा। वहां से चलकर सांवेर में रात्रि विश्राम किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ