222 करोड़ की लागत से बनने वाली 6 लेन का मुख्यमंत्री आज करेंगे भूमिपूजन
शपथ न्यूज़ संवाददाता , भोपाल 29 अक्टूबर को डॉ . श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर , कोलार के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है । कोलार के विकास को तरक्की की रफ्तार देने के लिए 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 222 करोड़ की लागत से बनने वाले भोपाल के पहले सबसे बड़े मुखर्जी नगर कोलार की सीसी सड़क मार्ग का भूमिपूजन करेंगे । जिसके बाद क्षेत्र में विकास और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी के साथ कोलार की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम से मुक्ति प्रगति से भोपाल के विकास एवं समृद्धि के नये रास्ते खुलेंगे : शिवराज मिलेगी । इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर मुखर्जी नगर कोलार के रहवासियों को बधाई दी है । बता दें कि मुखर्जी नगर , कोलार में 6- लेन सीसी रोड बनाई जा रही है । जिसका भूमिपूजन शनिवार को बीमा कुंज में सायं 04 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा ।
मुझे जनता ने चुना है , | इसलिए सभी कार्य जनता की सुविधा के लिए समर्पित रहेंगे :
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई दी - गुरुवार को ट्विटर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामेश्वर शर्मा के सड़क के भूमिपूजन संबंधी ट्वीट का रिप्लाय करते हुए लिखा- " विकास और जनकल्याण ही भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख ध्येय है । मैं और टीम मध्यप्रदेश सतत इस संकल्प की सिद्धि के लिए कार्यरत है । मुखर्जी नगर कोलार की प्रगति से भोपाल के विकास एवं समृद्धि के नये रास्ते खुलेंगे । मुखर्जी नगर और भोपालवासियों को बधाई देता हूं । मुख्यमंत्री के इस ट्वीट का जवाब देते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने लिखा- " भाईसाहब , आपके विशेष स्नेह का प्रतिफल है कि आज मुखर्जी नगर , कोलार अपने प्रगति और विकास का नया अध्याय लिखने जा रहा है । आपके जनसेवा के शिव - संकल्पों की सिद्धि के लिए मैं व हुजूर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं । भूमिपूजन हेतु आपका आत्मीय अभिनंदन ... "




0 टिप्पणियाँ