शपथ न्यूज़ एजेंसी संवाददाता , भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 अक्टूबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 2519 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के 69 सीएम राइज स्कूल का भूमि - पूजन करेंगे । इंदौर के शासकीय अहिल्या आश्रम उमा विद्यालय क्रमांक 1 में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के 68 सीएम राइज स्कूलों में वर्चुअल भूमि पूजन किया जाएगा । इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम में लिए दिशा - निर्देश जारी किए गए हैं । इसके साथ ही चयनित सीएम राइज स्कूलों की सूची भी जारी की गई है ।
भोपाल के दो स्कूल शामिल
इस सूची में भोपाल के बरखेड़ी जहांगीराबाद स्थित शासकीय कन्या उमा विद्यालय एवं टीटी नगर स्थित कमला नेहरू कन्या उमा विद्यालय शामिल है ।
इंदौर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम यह रहेंगी सुविधाएं
स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाने के लिए खोले जा रहे हैं । इन सीएम राइज स्कूलों में स्मार्ट माध्यम से शिक्षा दी जाएगी और आधुनिक प्रयोगशाला , कम्प्यूटर लेब , स्मार्ट क्लॉस , पुस्तकालय की सुविधा के साथ कला , संगीत , खेल - कूद और व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी । ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी इन स्कूलों में उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे ।
दो चरण में 9 हजार 95 स्कूल खोले जाएंगे सीएम राइज स्कूल में के.जी. से लेकर कक्षा 12 वीं तक शिक्षा दी जाएगी । प्रदेश में 2 चरण में 9 हजार 95 सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे । प्रथम चरण में वर्ष 2021-24 में प्रत्येक जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर 360 स्कूल खोले जाएंगे । दूसरे चरण में वर्ष 2024 से 2031 तक प्रत्येक 10 से 15 किलोमीटर में एक सीएम राइज स्कूल शुरू होगा और 8 हजार 735 स्कूल खोले जाएंगे ।




0 टिप्पणियाँ