MP में प्रशासनिक फेरबदल: चार IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल नगर निगम को मिला नया आयुक्त,


भोपाल। मध्य प्रदेश में देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में भोपाल और जबलपुर नगर निगम सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उपसचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जबलपुर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। उनके पास मेट्रो रेल कंपनी के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

इसी तरह, छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, भोपाल स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर निगम की अपर आयुक्त अंजू अरुण कुमार को उपसचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पदस्थ किया गया है।

आगे भी हो सकते हैं प्रशासनिक बदलाव

प्रदेश में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक पुनर्गठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर कुछ और तबादले भी हो सकते हैं। हालांकि, संभावित बदलावों को लेकर अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी होने की जानकारी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ