आनंदपुर। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में गुरुवार को आनंदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जावती चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
दिल्ली में राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता जावती चौराहे पर एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में नाराजगी नजर आई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आनंदपुर में भी विरोध दर्ज कराया गया। जावती चौराहा प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र रहा।
पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी नजर नहीं आई। प्रदर्शन में नवीन करेरिया, सुनील जैन, राजामियां पठान, गंभीर बघेल, राजकुमार श्रीवास्तव, सूरज सिंह, इस्माइल खान और जितेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में 8 अक्टूबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया था।




0 टिप्पणियाँ