हर किसान से पूरी खरीदी की जाएगी
भोपाल। रायसेन में अपने संसदीय क्षेत्र के विदिशा, सीहोर, रायसेन और देवास जिलों में गेहूँ व चना उपार्जन की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हमारे लिए किसानों की सेवा ही भगवान की पूजा है। किसानों को कोई असुविधा न
हो, खरीदी प्रक्रिया सरल, सुगम और पारदर्शी बने; इसके लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में बंपर उत्पादन हुआ है। इसी को देखते हुए गेहूँ खरीदी का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया गया है, ताकि हर किसान की उपज टरढ पर खरीदी जा सके और उसे उसके पसीने का पूरा मूल्य मिले। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से से चर्चा कर जो समस्याएँ सामने आईं, उनके समाधान के लिए महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का त्वरित समाधान करें और पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी समृद्धि ही हमारा संकल्प है।




0 टिप्पणियाँ