MP Weather Update: आंधी-बारिश के साथ घने कोहरे का कहर, 20 जिलों में मावठ का अलर्ट; 10 फरवरी तक फिर बिगड़ेगा मौसम
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में मावठ गिरने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 5 फरवरी को पश्चिम-उत्तरी भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर एमपी में भी देखने को मिलेगा। इससे 10 फरवरी तक प्रदेश में दोबारा बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो सकता है।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
मंगलवार को ग्वालियर, राजगढ़, रीवा, विदिशा, गुना, मुरैना, भिंड, आगर मालवा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, सागर, दमोह, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं भोपाल समेत कई जिलों में सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिला।
3 दिन का मौसम पूर्वानुमान
4 फरवरी (बुधवार): ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सतना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना में मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
5 फरवरी (गुरुवार):
ग्वालियर, गुना, रीवा, राजगढ़, मऊगंज, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, दतिया, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में कोहरे का असर रहेगा।
6 फरवरी (शुक्रवार):
ग्वालियर, गुना, रीवा, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, सतना, सीधी, अशोकनगर, मऊगंज, मुरैना, भिंड, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।




0 टिप्पणियाँ