लटेरी | कांग्रेस कमेटी द्वारा एक बार फिर ब्लॉक किसान कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें आनंदपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर संजीव कुशवाह की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर ब्लॉक व नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजीव कुशवाह का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव कुशवाह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की नीति और रीति को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ