विदिशा जिले में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न


विदिशा, 25 जून 2025 — विदिशा जिले के कालापाठा स्थित नवीन निर्मित मजिस्ट्रेट कॉलोनी में आज एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जाकिर हुसैन, विशेष न्यायाधीश श्री गंगा चरण शर्मा, डीएफओ श्री हेमंत यादव सहित अन्य न्यायाधीशगण एवं वन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इसमें आम, अमरूद, जामुन और आंवला जैसी उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों के पौधे शामिल थे।

इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि लोगों को भावनात्मक रूप से वृक्षों से जोड़ना भी है, जिससे वे वृक्षों की देखभाल को एक नैतिक दायित्व समझें।

कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण की रक्षा हेतु संकल्प लिया और इस प्रकार के अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ