आनंदपुर। हनुमान जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते श्रद्धालु पहुंचे बिरला हनुमान मंदिर


शुभम सोनी आनंदपुर,
– हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आनंदपुर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शोभायात्रा आनंदपुर स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई बिरला हनुमान मंदिर तक पहुँची।

शोभायात्रा में डीजे की भक्ति रस से सराबोर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। 'जय श्रीराम', 'बजरंगबली की जय' के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रही भगवान हनुमान की सजीव झांकी, जिसे रथ पर सजाया गया था।

शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों द्वारा फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह ठंडे पेयजल, शरबत की व्यवस्था भी की, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिल सके।

बिरला हनुमान मंदिर पहुँचने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर प्रांगण में विशेष हनुमान चालीसा पाठ और भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, 

इस पावन अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख, युवा संगठन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज़ से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया और शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ