लटेरी (विदिशा)। भारतीय जनता पार्टी के "गांव चलो, बस्ती चलो" अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड लटेरी के ग्राम मुरारिया में एक प्रेरणास्पद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मुरारिया में हुई, जहां विद्यालय की प्रतिभावान वॉलीबॉल खिलाड़ी छात्राओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
साथ ही, कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र श्री अमन शर्मा को माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई। श्री अमन शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में माननीय विधायक जी द्वारा ग्राम मुरारिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीण विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया तथा ग्राम चौपाल के माध्यम से सीधे संवाद की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, एवं विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।




0 टिप्पणियाँ