जनसुनवाई में आये 141 आवेदन कलेक्टर द्वारा मौके पर 65 आवेदनो का किया निराकरण


विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा आहूत साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकांश आवेदनों का निराकरण तत्काल किया जा रहा है। कलेक्टर स्वंय तमाम आवेदनों के निराकरणो की विभागवार पृथक-पृथक समीक्षा कर रहे है। जिसमें विगत जनसुनवाई के लंबित आवेदनों पर निराकरण की अद्यतन स्थिति से अधिकारी अवगत करा रहे हैं। 
 
कलेक्टर के द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में खण्ड स्तरीय अधिकारी भी सीधे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुडे रहते है और आवेदको के आवेदनों से अवगत होकर निराकरण की पहल कर रहे है।
कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा एक अक्टूबर को आयोजित की गई जनसुनवाई कार्यक्रम में 141 आवेदकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा मौके पर 65 आवेदनोे का निराकरण किया गया है। कलेक्ट्रेट के भूतल कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शशि मिश्रा, सुश्री निकिता तिवारी, श्री विनीत तिवारी, समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहे। 
 
कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में से लंबित आवेदनों पर समय सीमा में निराकरण कर जन आकांक्षा पोर्टल पर जानकारियां दर्ज कराने के निर्देश दिए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ