विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आंगनबाडी केन्द्रो का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें के परिपालन में परियोजना अधिकारी द्वारा नटेरन एवं लटेरी परियोजना क्षेत्रो की आंगनबाडी केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परलिक्षित त्रुटियों के संबंध में संबंधितों को नोटिस जारी किए गए है। शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाडी कार्यकर्ता को सेवा समाप्ति का नोटिस तथा पर्यवेक्षक को कारण बताओ पत्र जारी किया गया है। गौरतलब हो कि महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत ने गत दिवस लटेरी परियोजना क्षेत्र की आंगनबाडी केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी केन्द्र छिरारी एवं उप केन्द्र जालपुर बंद पाए जाने पर आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती किरण मेहता एवं कार्यकर्ता श्रीमती कृष्णा बाई उक्त दोनो को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए गए है।
आंगनबाडी केन्द्र मामूखेडी, गोपालपुर, बीलखेडी में बच्चो की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती राजकुमारी बघेल को आंगनबाडी केन्द्रो के निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर दो वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा जारी किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha
0 टिप्पणियाँ