इस पूरे मामले में प्राचार्य खुशबू मंडोरिया का कहना है कि स्कूल के टॉयलेट में वे फिसलकर गिर गई थी। जिसकी वजह से उनके पैर में मोच आ गई थी। तब महिला प्यून ने मेरी मदद करने के लिए बाम लगाई थी, ताकि थोड़ा दर्द से आराम मिल सके। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
वहीं लटेरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल ने वीडियो सामने आने पर बताया है कि मामले में टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, लटेरी के मॉडल स्कूल का हाल ही में खुशबू मंदोरिया ने प्रभारी पद का चार्ज संभाला है। चार्ज संभालने के बाद से ही खुशबू मंदोरिया विवादों चल रही है हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते ।




0 टिप्पणियाँ