भोपाल। मिसरोद इलाके में रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ उसके क्लासमेट ने रेप किया। पीड़िता की सहेलियों के माध्यम परिजनों तक पूरी जानकारी पहुंची। तब लड़की के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।
सब इंस्पेक्टर रमेश सिंह के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल की छात्रा है। जबकि आरोपी छात्र भी नाबालिग है, और उसके साथ में ही पढ़ाई करता है। आरोपी छात्र लंबे समय से पीड़िता को फोन पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए बातचीत किया करता था। इसी बीच 24 फरवरी को पीड़िता को धमकाते हुए उसके घर पहुंचा और उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद वह उसे लगातार धमकी दे रहा था।
इसी बीच छात्रा की सहेलियों को भी घटना की खबर मिल गई और पूरी बात उसके परिजनों तक पहुंच गई। मामले का खुलासा होने पर पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। थाने में पीड़िता के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




0 टिप्पणियाँ