राजगढ़ के एग्जिट पोल पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

राजगढ़ मध्य प्रदेश। देश के लोकतंत्र के सबसे बढ़े महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान के बाद शनिवार शाम को न्यूज चैनल्स और एजेंसीज ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए। जिसमें एक बार फिर देश में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल के अनुसार मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करते हुए 29 की 29 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाती हुई नजर आ रही है। 

इसे लेकर पूर्व सीएम और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओ को भी नसीहत दी है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजगढ़ लोक सभा क्षेत्र तीन जिलों में फैला हुआ है। इसमें राजगढ़, गुना और आगर मालवा शामिल है। अगर, किसी टीवी चैनल को यहां एग्जिट पोल करना था तो उसे इन तीनों जिलों में अपने लोग भेजने थे। क्या उन्होंने भेजे?


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ