आदर्श आचार संहिता लागू होते ही (एम.सी.सी.) सम्पूर्ण निगरानी रखे : कलेक्टर उमाशंकर भार्गव

विदिशा । निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी करते ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो जाती हैं।
   आयोग द्वारा ततसम्बंध में नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए हैं की जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की निगरानी के लिए मीडिया मॉनिटरिंग सेट-अप स्थापित किया जाना चाहिए। मॉनिटरिंग टीम को टी.वी./लैपटॉप एवं समाचार पत्र उपलब्ध कराये जायें। यह टीम पेड न्यूज और प्री-सर्टिफिकेशन पर नजर रखेगी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पूर्व प्रमाणीकरण की जांच/अवलोकन किया जाना चाहिए। वर्ष 2015 से मतदान दिवस और मतदान पूर्व दिवस (मौन अवधि) पर प्रिंट मीडिया विज्ञापन का प्रमाणीकरण आवश्यक/अनिवार्य है।
   कलेक्टर श्री भार्गव के मार्गदर्शन में जिला एमसीएमसी को सक्रिय किया जा चुका है। मीडिया मॉनिटरिंग टीम के साथ हैं। अकाउंटिंग टीम के संपर्क में रहेगी। राजनीतिक दलों के साथ स्थायी समिति की बैठक होना चाहिए।
   कलेक्टर श्री भार्गव ने आयोग द्वारा जारी एसओपी का हवाला देते जिन बिन्दुओं पर विशेष जोर दिया गया है के संबंध में बताया कि पेड न्यूज मामलों के लिए डीएवीपी/डीआईपीआर दरें जिलों के साथ साझा की जा चुकी हैं। नामांकन के साथ अभ्यर्थियों द्वारा फॉर्म-26/शपथ पत्र जमा किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों के सोशल मीडिया हैंडल (एसएमएच) का उचित उल्लेख किया जाना चाहिए और मीडिया के साथ साझा किया जाना चाहिए।
   प्रिंटिंग प्रेस की निगरानी हेतु गठित दल. 127 आर.पी. एक्ट को उचित तरीके से राजनीतिक दलों के संज्ञान में लाया जाए और प्रिंटिंग प्रेस, ईसीआई द्वारा फेक न्यूज के लिए एसओपी(स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की गई है।
    निहित बिंदुओं का बारीकी से अध्ययन कर मीडिया निगरानी टीम को इसके प्रति संवेदनशील होकर निर्धारित समयावधि में जवाब देंगी। 
  स्वीप गतिविधियों, मीडिया मॉनिटरिंग आदि का उचित प्रदर्शन होना चाहिए। जिलों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शोकेस किया गया। सोशल मीडिया अकाउंट को एहतियात और सावधानी से संचालित किया जाना चाहिए। 
   कलेक्टर श्री भार्गव ने जिले की सभी शासकीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के संबंध में निर्देशित किया है कि राजनीतिक दल/उम्मीदवारों को लाइक/फॉलो करें कदापि नहीं किया जाए। जिले के राजनैतिक दलों/प्रतीकों/अभ्यर्थियों की स्वीप गतिविधियां इत्यादि से बचें और ऐसी ही प्रेरणा सोशल मीडिया के व्यक्तिगत अकाउंट में भी परलिक्षित हो।
   कलेक्टर श्री भार्गव ने जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में मिशन 50@230 की उचित योजना बनाकर क्रियान्वयन किया जाए। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बी.ए.जी. (बूथ अवेयरनेस ग्रुप) का गठन किया जाये। 50@230 मिशन, बी.ए.जी गठन/बैठक, ईएलसी गठन/बैठक को जिला स्वीप बुलेटिन में स्थान मिलना चाहिए इत्यादि पर बल दिया गया है।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ