सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार ही करे रबी फसलों का चयन - कलेक्टर---


विदिशा । कलेक्टर भार्गव ने कृषक भाईयों से अनुरोध किया है कि इस वर्ष जिले में सामान्य औसत वर्षा से कम वर्षा हुई है, जिले के विभिन्न डेम खाली हैं उन्होंने कहा है कि इस बार किसान बंधु जिनके पास पानी की उपलब्धता कम है वह ऐसी फसल की बोवनी करें जिनमें पानी की कम आवश्यकता पड़ती हो।
 कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि इस वर्ष जिले में बार्षिक औसत वर्षा 1075.5 मि.मी. की तुलना में 898.0 मि.मी. हुई है जो कि मात्र 83 प्रतिशत ही है। पर्याप्त वर्षा ना होने के कारण जिले के जल स्त्रोतों में सिंचाई हेतु पर्याप्त मात्रा पानी उपलब्ध नही है, साथ ही भूमि का जल स्तर भी निम्न है। जिस कारण रबी मौसम की फसलों की सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी न होने की आशंका है।
    कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने कृषक भाईयों से अपील की है कि आगामी रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों में गेहूं के स्थान पर चना, मसूर, सरसों एवं धनिया फसल का चयन करें। अगर किसान
भाईयों के पास एक या दो सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था है तो निम्नानुसार गेहूँ किस्मों का चयन
कर गेहूं की बोबाई की जा सकती है। एचआई 1544, सी-306, एचआई 1500, जे.डब्ल्यू 17, जे.
डब्ल्यू 3173, जे. डब्ल्यू 3288, एच.आई. 1531, आदि। यदि किसान के पास तीन या तीन से अधिक सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था है तो गेहूं की उच्च पैदावार देने वाली किस्में जैसे एचआई 8759 (तेजस),एचआई 8713, जी.डब्ल्यू 322, एचआई 8737 (पूसा अनमोल), जी.डब्ल्यू 3382 आदि किस्मों का चयन कर बोबाई करें। चना की बुबाई हेतु उपयुक्त किस्में- जेजी 12, जेजी 16, आर.व्ही.जी 201, आर.व्ही. जी 202, जेजी 63 आदि किस्मों का चयन करें एवं मसूर की बुबाई हेतु उपयुक्त किस्में- आर.व्ही.एल. 31, आर.व्ही.एल. 13-6, कोटा मसूर 2, एल.एल. 1373 आदि किस्मों का चयन करें।
सरसों की बुबाई हेतु उपयुक्त किस्में- गिरिराज, एन.आर.सी.एच.बी. 101, आर.बी.एम. 02, आर.बी.एम. 04 आदि किस्मों का चयन करें। 

Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ