विदिशा जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के उपरांत प्राप्त आंकड़े चौंका देने वाले हैं खासकर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं में पुरुषों से कहीं अधिक महिला मतदाताओं की संख्या है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दस -दस आयु वर्ग अंतराल के जारी स्लाट वार तदनुसार 70 से 79 आयु वर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या 21 हजार 127 है जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 हजार 576 है।
इसी प्रकार 80 से 89 आयु में महिला मतदाताओं की संख्या 7353तथा 4844 पुरुष मतदाता हैं। जबकि 90 से 99 की आयु वर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या हजारों में है वही पुरुष सैकड़ों में है।
100 से 109 आयु वर्ग में पुरुष 39 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 95 है। सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में ही 110से 119 आयु वर्ग में महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या बराबर है अर्थात एक - एक है ।
Jansampark Madhya Pradesh




0 टिप्पणियाँ