MP Politics News: कमलनाथ के इस ट्वीट पर बीजेपी खेमे में मची खलबली, कमलनाथ ने किया पलटवार

MPNews: मध्य प्रदेश की दो बड़ी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू है। जहां बीजेपी खुद को हिंदू सनातनी साबित करने में लगी है। तो वहीं कांग्रेस भी अब उसी राह पर चल रही है। छिंदवाड़ा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेवता दिया, जिससे बीजेपी खेमे में हलचल मची हुई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को चुनावी हिंदू तक कह दिए, जिससे कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते हैं। कमलनाथ ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते हैं। नए नए शब्द कह रहे हैं चुनावी पूजा, चुनावी भक्ति ,पॉलिटिकल पाखंड और कमलनाथ की तिलिस्म तोड़ने का दम भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के दिलो-दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नहीं आता। कमलनाथ सोमवार को महाकाल सवारी में शामिल होंगे। 

गृहमंत्री नर्रोतम मिश्रा का बयान
 
चुनावी हिंदू कमलनाथ जी को समझ जाना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। गृह मंत्री ने कहा कि सोमवार को आयोजित महाकाल सवारी में शामिल होंगे सवाल यह है कि अब क्यों शामिल होंगे चुनाव है इसलिए, उन्होंने कहा यह मूल सवाल है, गृह मंत्री ने कहा महाकाल की सवारी हमारे पूर्वजों से पहले की निकल रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ लंबे समय से सांसद रहे, मंत्री रहे, केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री रहे तब क्यों नहीं गए। अब इसलिए गए क्योंकि संकट है इनकी कांग्रेस पर, 

कमलनाथ ने किया ट्वीट ....
भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते है। नए नए शब्द गढ़ रहे हैं, चुनावी पूजा, चुनावी भक्ति, पॉलिटिकल पाखंड और कमलनाथ का तिलिस्म तोड़ने का दंभ भर रहे हैं। भाजपाइयों के दिलो –दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नही आता। सरकार, उसके नुमाइंदे और भाजपाई मेरा नाम जपना छोड़ के, जनता का नाम जपें, जनता की भक्ति करें। देश में जनता ही जनार्दन है। जनता के हित में भाजपाई सरकार से अनुरोध है– महंगाई का तिलिस्म तोड़ें, बेरोजगारी का तिलिस्म तोड़ें, भ्रष्टाचार का तिलिस्म तोड़ें, भर्ती घोटालों का तिलिस्म तोड़ें, 50% कमीशन का तिलिस्म तोड़ें, महिला अपराध कातिलिस्म तोड़ें,


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ