MPNEWS: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर देशभर में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है । इसी बीच कुबेरेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ' सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों को डेंगू , मलेरिया और कोरोना की औलादें बताया है । पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि ' आदिकाल से राजनीति और धर्म एक साथ चले आ रहे हैं । दशरथ जी महाराज हों , जनक जी महाराज हों , विक्रमादित्य महाराज हों , इनके साथ धर्मगुरु बैठते आए हैं । वे अपना मार्गदर्शन देते रहे हैं । राजनीति में धर्म अपना मार्गदर्शन समय - समय पर देता रहा है । पूर्ण तरह से धर्म के अंदर राजनीति नहीं होनी चाहिए , न ही राजनीति के अंदर पूरी तरह से धर्म होना चाहिए । उन्होंने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले डेंगू , मलेरिया और कोरोना की औलादें हैं । ये उनके माता - पिता से पूछा जाए कि वे सनातनी नहीं थे । उनके दादा परदादा सनातनी नहीं थे । गौरतलब है कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा छिंदवाड़ा जिले के सिमिरया हनुमान में 5 से 9 सितंबर तक 16 सोमवार के महत्व पर कथा कर रहे हैं । कथा के आयोजक पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ तथा उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ हैं । कथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथा से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने उक्त बातें कहीं ।




0 टिप्पणियाँ