विदिशा । स्कूलों में शिक्षण कार्य की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही है । कही समय पूर्व शिक्षक स्कूल से नदारद हो रहे तो कहीं समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे यहां तक कि प्राचार्य भी कार्य के प्रति गंभीर नहीं हो पा रहे । जिला शिक्षा विभाग से कई दिनों बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल के निरीक्षण की जानकारी सामने आई जिसमें एक स्कूल का निरीक्षण किया गया इसमें तीन शिक्षक समय पूर्व स्कूल से गायब मिले तो वहीं प्राचार्य को भी कार्य में लापरवाही पाया गया है । जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी जीप राठी द्वारा खामखेड़ा संकुल के हाईस्कूल बरों का औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के समय स्कूल से तीन शिक्षकों का समय से पूर्व विधालय छोड़ने के कारण निरीक्षण दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की गई । वहीं निरीक्षण के समय विद्यालय में एक भी छात्र - छात्राओं के उपस्थित न होने पर प्राचार्य के एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है । विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संकुल प्राचार्य द्वारा विधालय का समय समय पर निरीक्षण न करने कार्य में शिथिलता के लिए कारण बताओ जारी किया है । निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित आईसीटी लेव का भी अवलोकन किया गया । स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली ।




0 टिप्पणियाँ