वित्त विभाग पर दिग्विजय सिंह का आरोप। वित्त विभाग ने की आंकड़ों मैं की हेरा फेरी

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग पर चुना के चलते आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाया है । उनका कहना है कि वित्त विभाग ने 137 योजनाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है । बाकी महत्वपूर्ण योजनाओं में भी बजट को अघोषित तौर पर रोककर सरकार का पैसा डायवर्ट किया जा रहा है । दिग्विजय ने मंगलवार को ट्वीट किया कि मैं गड़बड़ करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देना चाहता हूं कि कांग्रेस सरकार आने के बाद सघन जांच कराई जाएगी । ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । चाहे वो किसी भी वरिष्ठता के क्यों न हों । उन्होंने आगे लिखा , मुझे सूचना मिली है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निचले अधिकारियों पर मनमाफिक नोटशीट लिखने के लिए दबाव बनाया जा रहा है । कई विभागों की निधियां , जो वित्त विभाग के पास संधारित हैं , उसमें से अघोषित तौर पर वित्त विभाग द्वारा सरकार के चुनावी एजेंडे के लिए पैसा खर्च कर दिया गया है । इस कारण प्रदेश का वास्तविक ऋण वित्त विभाग द्वारा दिखाए गए आंकड़े से कहीं ज्यादा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ