सिरोंज : कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए बाबा विश्वनाथ सेवा समिति के आह्वान पर कावड़िए सुबह 9 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर में एकत्रित होने लगे थे । करीब 12.30 बजे पूजा के बाद जब यात्रा प्रारम्भ हुई तो बम बम भोले के जयकारों की गूंज शहर में सुनाई दी ।
कांवड़ यात्रा में महिलाओं सहित पुरुषों ओर उत्साहित नवयुवकों की इतनी संख्या थी की जब यात्रा का पहला छोर छतरी चौराहे पर था तब अंतिम छोर कठाली बाजार के विद्यार्थी पथ पर दिखाई दे रहा था ।
समिति के आव्हान पर नागरिको आकर्षक ढंग से कावड़ भ सजाई थी । समापन अवसर प देवपुर में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर समिति द्वारा इनक पुरस्कृत किया गया ।
कावड़ यात्रा के देवपुर पहुंचने पर विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि देवपुर के विकास के लिए हम संकल्पित है । जब लक्ष्मीकांत शर्मा मंत्री थे तब उन्होंने यहां के अनेक विकास कार्यों के साथ ही मंदिर तक जाने के लिए पुल सहित सौंदर्यीकरण के विकास कार्य करवाए थे । 55 लाख की लागत से बनकर तैयार हुए सभामंडप का लोकार्पण करते हुए क्षेत्रवासियों को समर्पित करता हूं । इसके अलावा 37 लाख से तैयार हुई गोशाला का भी उन्होंने लोकार्पण किया । कार्यक्रम में उन्होंने आरोन - सिरोंज मुख्य मार्ग से विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के लिए करीब 1 करोड़ 43 लाख की सड़क का भी भूमिपूजन किया । इसके अलावा ग्राम बचाखेड़ी से हरिपुर तक के 1 करोड़ 23 लाख की लागत की सड़क की भी अधारशिला रखी । इस दौरान उन्होंने कुल 3 करोड़ 59 लाख के भूमिपूजन लोकार्पण की सौगात भी कांवड़ यात्रा के दौरान प्रदान की ।




0 टिप्पणियाँ