प्रियंका के ग्वालियर दौरे पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सवाल पूछते हुए जारी किया वीडियो...?


ग्वालियर मध्य प्रदेश । ग्वालियर दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे से मध्यप्रदेश में राजनीतिक  सियासत गरमा गई है। प्रियंका के ग्वालियर आगमन पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो जारी कर करके एक के बाद एक सवालों की झड़ी लगा दी। जारी वीडियो में गृह मंत्री ने कहा है कि पिछली बार ग्वालियर की जनता की पीठ पर छुरा घोंपा था। जनता से सरोकार रखने वाले सिंधिया के नाम पर वोट मांगे थे। कारोबार से सरोकार रखने वाले कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया था।
इतना ही नहीं गृहमंत्री ने आगे कहा कि ग्वालियर की जनता से प्रियंका माफी मांगना चाहिए ? आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बनाने के लिए माफी मांगे। 15 महीने की सरकार में प्रदेश को 15 साल पीछे धकेलने के लिए माफी मांगे। रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जा रही है यह अच्छी बात है, लेकिन प्रियंका गुरुद्वारा भी जाएं। साल 84 के सिख दंगों के लिए माफी मांगे।

 गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इतना ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जो कमलनाथ आपके मंच पर बैठेंगे उन पर आज भी दंगों को लेकर मामला विचाराधीन है। उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि 84 में हुए कृत्य को लेकर आज तक क्यों माफी नहीं मांगी गई?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ