Indore Madhya Pradesh 60 साल की उम्र में एक बार फिर से रचाएंगे शादी 61 पति-पत्नी -



इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक ऐसा अनूठा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 60 साल की उम्र पूरी कर चुके पति-पत्नी की फिर एक बार शादी करेंगे । इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं । इस महोत्सव में पूरे देश से 61 दंपतियों को आमंत्रित कर उनका परिणय उत्सव ठीक वैसे ही मनाया जाएगा , जैसे पहली बार हुआ था । विवाह की सभी रस्में भी इस दौरान विधि - विधान के साथ फिर से होंगी । इनमें मेहंदी , महिला संगीत , बैंड - बाजे , स्वागत समारोह , चल समारोह और वरमाला से लेकर फोटो सेशन सहित सभी रस्में इस ढंग से निभाई जाएंगी मानों पहली बार विवाह हो रहा है । ये आयोजन श्री अग्रसेन महासभा की देखरेख में होगा । इस महोत्सव को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज कराने की तैयारियां की जा रही हैं । आयोजन का पहला न्योता 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे खजराना गणेश को दिया जाएगा । इस मौके पर आयोजन में हिस्सा लेने वाले शहर के दंपती और उनके परिजन खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी से महोत्सव की सफलता की प्रार्थना करेंगे । आयोजन के प्रमुख मार्गदर्शक प्रेम चंद गोयल , महासभा अध्यक्ष जगदीश बाबाश्री ने बताया कि देश में पहली बार किसी समाज के स्तर पर इस तरह का परिणयोत्सव आयोजित किया जा रहा है । इसके पीछे मुख्य भावना यही है कि हमारे देश की विवाह परंपरा और संस्कारों में इतनी मजबूती एवं विश्वसनीयता है कि हम अपनी नई पीढ़ी को भी इसकी महत्ता एवं नैतिक मूल्यों से अवगत करा सकें । इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर इस उत्सव में जितने भी युगल शामिल हो रहे हैं , उनके परिजनों जैसे नाती - पोते , बेटी - बेटे , दामाद एवं अन्य निकट संबंधी भी आमंत्रित किए गए हैं , जो इस उत्सव में इन युगल का सम्मान करेंगे । इससे दो या तीन पीढ़ियों के बीच का अंतर भी समाप्त हो सकेगा । उत्सव में देश के लगभग सभी राज्यों के ऐसे अग्रवाल युगल शामिल होंगे , जिनके विवाह को 60 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं । इस लिहाज से प्रत्येक युगल की औसत आयु 80 वर्ष होगी । इसलिए इनके लिए उम्र के अनुरूप व्हील चेयर जैसे साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे । महोत्सव की तैयारियों हेतु स्वागताध्यक्ष विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में समितियों का गठन किया गया है ।

समाजसेवियों, उद्योगपतियों को आमंत्रण

इस समारोह में विभिन्न राज्यों के युगलों के अलावा समाजसेवी, उद्योगपति एवं अन्य विशिष्ट जन भी आमंत्रित किए गए हैं। शहर में वरिष्ठ जनों का यह सामूहिक विवाह गठबंधन अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणा का विषय बनेगा, क्योंकि महोत्सव में अन्य वैश्य समाजों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रण दिया गया है। महोत्सव में इंदौर के 20 एवं 41 अन्य युगल राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ से आएंगे। सबसे कम आयु वाले युगल की उम्र 75 वर्ष एवं सबसे अधिक आयु वाले युगल की उम्र 90 वर्ष है।
22-23 अप्रैल को होगा मुख्य आयोजन

22-23 अप्रैल को होगा मुख्य आयोजन

गोयल ने बताया कि यह उत्सव 22-23 अप्रैल को एक होटल में होगा। 22 अप्रैल को सुबह से आयोजन में हिस्सा लेने वाले देशभर से आमंत्रित मेहमानों के आगमन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दोपहर लंच के साथ 12.30 बजे से मेहंदी, शाम 7 बजे रंगारंग गीत-संगीत निशा एवं सहभोज होगा। रविवार सुबह 9 बजे से प्रतीकात्मक हल्दी, दोपहर 12.30 बजे से शाही साजन गोट, शाम 4.30 बजे से सभी युगलों का बग्गियों में बैठा कर बैंड बाजों सहित चल समारोह निकाला जाएगा। सामूहिक वरमाला एवं भव्य सम्मान समारोह के साथ स्नेह भोज होगा। 24 अप्रैल को खाने के बाद इन सभी युगलों को होटल में आयोजित समारोह में मधुर स्मृतियों के साथ विदाई दी जाएगी। 22 अप्रैल को सुबह से आयोजन में हिस्सा लेने वाले देशभर से आमंत्रित मेहमानों के आगमन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दोपहर लंच के साथ 12.30 बजे से मेहंदी, शाम 7 बजे रंगारंग गीत-संगीत निशा एवं सहभोज होगा। रविवार सुबह 9 बजे से प्रतीकात्मक हल्दी, दोपहर 12.30 बजे से शाही साजन गोट, शाम 4.30 बजे से सभी युगलों का बग्गियों में बैठा कर बैंड बाजों सहित चल समारोह निकाला जाएगा। सामूहिक वरमाला एवं भव्य सम्मान समारोह के साथ स्नेह भोज होगा। 24 अप्रैल को खाने के बाद इन सभी युगलों को होटल में आयोजित समारोह में मधुर स्मृतियों के साथ विदाई दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ