शुभम सोनी आनंदपुर गुरुवार को श्री राम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया ग्रामीणों के सहयोग से भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई यह यात्रा के राम जानकी मंदिर आनंदपुर से प्रारंभ की गई साथ डीजे और ढोल धमाकों के साथ नाचते गाते यात्रा निकाली गई। : यात्रा श्री राम मंदिर से आरती कर श्री राम जी का रथ नगर के मार्गों से निकलता हुआ घर घर पहुंचा जिसमें बता दे कि श्री राम जी की घर घर स्वागत किया और पुष्प वर्षा की । जिसमें इस नगर भ्रमण जन्म उत्सव पर लोगों ने जगह जगह श्री राम जन्म उत्सव पर चल समारोह का भव्य स्वागत किया बता दे कि श्री राम जन्म उत्सव पर बच्चे बूढ़े जवान चल समारोह में शामिल हुई ,
जिसमें खास तौर पर देखने वाली बात यह मिली इस भव्य शोभायात्रा में प्रतीक बच्चा बच्चे से लेकर हर उम्र के व्यक्ति सिर पर केसरिया पगड़ी बांधे हुए जुलूस में शामिल रहे जिसमें सभी बड़ी बुजुर्ग एवं नव युवकों द्वारा श्री राम जन्मोत्सव पर नाचते गाते हुए श्री राम जन्म उत्सव मनाया यह चल समारोह नगर में भ्रमण के बाद वापस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ श्री राम जानकी मंदिर पहुंचा जहां पर महा आरती के बाद प्रसाद वितरित कर श्री राम जन्म उत्सव समारोह संपन्न हुआ ।




0 टिप्पणियाँ