इंदौर मंदिर हादसे में 9 महिलाओं सहित 13 लोगों की दर्दनाक मौत,


INDORE News:  इंदौर में रामनवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है. यहां पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में पूजा के दौरान बावड़ी की छत धंसने से 20-25 लोगों के बावड़ी में दबने की आशंका जताई जा रही है. कलेक्टर इलैया राजा के अनुसार अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है. कलेक्टर के अनुसार मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. मौके पर बचाव कार्य जारी है. अब तक चले रेसक्यू में 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मौके पर भारी पुलिस बल समेत 108 एंबुलेंस की गाड़ियां मौजूद हैं.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मामले का संज्ञान लेकर कमिश्नर और कलेक्टर से बात कर उन्हें रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए हैं. वहीं इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से फोन पर चर्चा कर बचाव कार्य की जानकारी ली है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मामले में ट्वीट करके लोगों के जल्द सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद जताई है.

जानकारी के मुताबिक इंदौर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर्व के कारण भारी भीड़ थी. लोग भगवान की पूजा अर्चना में लगे हुए थे. इसी दौरान अचानक बावड़ी के ऊपर का हिस्सा धंस जाने से लोग नीचे जा गिरे. जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. यहां पर चीख पुकार मच गई है और हादसे का शिकार हुए लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद की और बावड़ी में रस्सियां डालकर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की.

कैसे हुई घटना

स्नेह नगर में स्थित श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी के चलते गुरुवार को भारी भीड़ थी। यहां हवन-पूजन और कन्या भोजन का आयोजन जारी था। इस दौरान भारी भीड़ के दबाव से बावड़ी धंस गई और करीब 50 लोग इसमें गिर गए। हादसे में कुछ बच्चियों के भी गिरने की बात सामने आई है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

इंदौर में रामनवमी पर हुए हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। उधर, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा- इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हवन के दौरान 25 लोगों के बावड़ी में गिर जाने का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल बाहर आने की कामना करता हूं। प्रभु श्रीराम सबकी रक्षा करें।


सीएम शिवराज ने दिए रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बावड़ी में कुछ श्रद्धालुओं की फंसे होने की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है. इंदौर पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है. श्रद्धालुओं को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. बावड़ी से कुछ लोगो का रेस्क्यू अब तक किया जा चुका है.




बावड़ी से अब तक 16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. सभी सुरक्षित हैं. बावड़ी में अन्य लोग भी फंसे हुए हैं जिन्हें निकाला जा रहा है. बाकी लोगों को रेस्क्यू करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं.अब तक इन लोगों को बचाया, अस्पताल में इलाज जारी
अब तक कुल 18 लोगों को रेसक्यू कर बचा लिया गया है. लेकिन ये लोग घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत चुकी है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर ने 12 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा अधिक हो सकता है। अब तक 21 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

इनका किया गया अभी तक रेस्क्यू



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ