भोपाल । अस्सी फीट रोड करोंद मंडी गेट के पास डेरा लगाकर रहने वाले खानाबदोश परिवार की एक बच्ची ने बीती रात परिजनों के साथ में चिकन खाया । इसके बाद में वह सो गई । कुछ देर में उसके पेट में तेज दर्द हुआ । उसने मां पिता को इसकी जानकारी दी । मां - पितड्डा तत्काल उसे पास के ि अस्पताल में लेकर पहुंचे । वहां से बच्ची को हमीदिया ले जाने की सलाह दी गई । हमीदिया में एडमिट फार्म भरने की कार्रवाई के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । जानकारी के अनुसार पत्रि पुत्री राजीव अली ( 11 ) मूलत : उत्तर प्रदेश की निवासी थी । उसकी बड़ी बहन शाजिया ने बताया कि उनका परिवार खाना बदौश है , सफर के दौरान हाथ के बने पीओपी आईटम और कालीन व फ्लॉवर पॉट सड़क किनारे बेचने का काम करता है । फिलहाल उनका परिवार व कबीले के अन्य लोग मंडी गेट के पास में स्थित मैदान में तंबू लगाकर रह रहे हैं । शाजिया का कहना है कि उनसे छोटी बहन पत्रि ने बीती रात परिवार के साथ खाने में चिकन खाया । कुछ देर बाद वह लेट गई , अचानक उसने पेट में दर्द की शिकायत की । मां - पिता उसे पास में स्थित सांई अस्पताल लेकर पहुंचे । वहां से हमीदिया ले जाने की सलाह दी गई । हमीदिया में एडमेट फार्म भरने की कार्रवाई चल ही रही थी कि बहन ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया । शाजिया का कहना है कि पत्री से छोटी बहन सानिया है , जबकि हसनैन नाम का उनका एक भाई है । इधर , पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है ।
.jpeg)




0 टिप्पणियाँ