मतदाता सूची पर फोकस , कांग्रेस एक - एक वोटर का नाम चैक करेगी , कमलनाथ ने दिए टिप्स


मतदाता सूची पर फोकस , कांग्रेस एक - एक वोटर का नाम चैक करेगी , कमलनाथ ने दिए टिप्स

 राजनीतिक संवाददाता , भोपाल प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची की गड़बड़ियों को रोकने के लिए व्यापक रूप से हर क्षेत्र में अभियान चलाए । एक - एक वोटर का नाम लिस्ट में चैक किया जाए , ताकि सत्ताधारी दल बीएलओ और अन्य अफसरों पर दबाव डालकर फर्जी नाम नहीं जुड़वा सकें । इसके लिए जिला अध्यक्ष से लेकर बूथ कमेटी तक को सचेत और सक्रिय कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला अध्यक्ष , जिला प्रभारी और जिला संगठन मंत्रियों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहीं । उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी हम सब ने निकाली थी । इसके चलते लाखा फर्जी और दोहराव वाले नामों को सूची से निकाला गया था । इस बार भी लाखों लोगों के नाम इसी तरह से वोटर लिस्ट में आए हैं । इन सभी नाम को हटवाने का काम हमे करना होगा । बूथ की टीम को अभी से सक्रिय करना होगा , ताकि वे प्रिजिकल वेरिफिकेशन कर सकें । इन्होंने दिए टिप्स प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी ने जिला अध्यक्ष , जिला प्रभारी और जिला संगठन मंत्रियों को इसमें ट्रैनिंग भी दी कि कैसे उन्हें मतदाता सूची में नाम चेक करना है । इसका उन्हें आसान तरीका भी बताया गया । साथ ही यह भी बताया कि इस तरह के ट्रैनिंग कैम्प हर जिले में और ब्लॉक स्तर पर भी लगाए जाएं , ताकि जल्द से जल्द ऐसे फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाने का काम हो सके । उन्होंने बूथ पर सक्रिय रहने के भी टिप्स दिए । वहीं उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने इस तहर के मामलों में निर्वाचन आयोग से संबंधित जानकारी और नियम बताएं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ