अब लर्निंग लाइसेंस के लिए नहीं देना होगा दो बार टेस्ट सिर्फ एक बार ही देना होगा एग्जाम
भोपाल राजधानी सहित पूरे प्रदेश के वाहन चालकों को लाइसेंस के लिए अब दो बार टेस्ट नहीं देना होगा । केंद्रीय परिवहन मंत्रालय इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन ला रहा है । अब सिर्फ पक्के लाइसेंस के वक्त ही दो तरह की परीक्षाएं पास करना होंगी । इसके साथ ही विभाग के पोर्टल से ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का रजिस्ट्रेशन मोबाइल पर अपलोड किया जा सकेगा । पुलिस चेकिंग में इसका लाभ मिल सकेगा । साथ ही बार - बार आरटीओ के चक्कर लगाने से छूट मिलेगी । नई व्यवस्था में वाहन चालकों को चेकिंग के दौरान भी राहत मिल सकेगी । आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस स्कैन होने बाद संबंधित आवेदक के दर्ज मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया जाएगा ।
हाथों - हाथ मिलेगा लाइसेंस का प्रिंट नई व्यवस्था लागू होने के बाद आरटीओ की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन होगा । सारी जानकारी भरने पर आवेदक को लर्निंग लाइसेंस का प्रिंट हाथों - हाथ मिलेगा । आवेदक की संपूर्ण जानकारी संबंधित आरटीओ दफ्तर में पहुंच जाएगी । इसके एक महीने बाद आवेदक पक्के लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे । पक्के लाइसेंस के लिए आरटीओ से आवेदक को सूचना दी जाएगी ।




0 टिप्पणियाँ