खेत में प्याज लगाने जा रहा मजदूर से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा 28 घायल 4 विदिशा रेफर
आनंदपुर लटेरी और आनंदपुर के बीच सुनखेर ग्राम पंचायत से मजदूरों से भरा ट्रैक्टर आनंदपुर रघु इंटरनेशनल स्कूल कि कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रैक्टर में लगभग 28 से ज्यादा मजदूर भरे थे ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से 28 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं साथ ही चार को गंभीर हालात में विदिशा रेफर कर दिया गया
बता दें जानकारी अनुसार सुनखेर ग्राम पंचायत से एक ट्रैक्टर ट्राली मजदूरों से भरा आनंदपुर की ओर जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें 28 से अधिक मजदूरों को गंभीर चोट आई है जिसमें चार को विदिशा रेफर कर दिया गया घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी लगते ही आनंदपुर पुलिस को सूचना दी साथ ही तत्काल ट्राली को हटाकर लोगों को अस्पताल रेफर करवाया गया घटना की सूचना लगते ही पूर्व विधायक के पुत्र डॉ सुरेंद्र उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने सद्गुरु नगर सेवा संघ ट्रस्ट की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल रिफर करवाया है
थाने से मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर आनंदपुर निवासी राजेंद्र सिंह बघेल के नाम से पंजीकृत है जिसको ट्रैक्टर संचालक प्रवेश मजदूरों से भरकर आनंदपुर प्याज लगाने ला रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रघु इंटरनेशनल स्कूल के पास पलट गया 28 से अधिक मजदूरों को अस्पताल में रेफर किया गया है पुलिस ने इस मामले को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 दंड प्रक्रिया संहिता 279 337 का मामला पंजीकृत किया है
0 टिप्पणियाँ