1 फरवरी से होगा किसान के गेहूं का पंजीयन एमपी ऑनलाइन और सीएससी केंद्र पर किया जाएगा पंजीयन
भोपाल । मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 1 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू प्राइवेट कराने पर 50 रुपए लग होंगे । किसान 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे । रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी । किसान किस सेंटर पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं , किस तारीख को उपज लेकर जाएंगे , यह तय करने की सुविधा किसानों को दी गई है । किसान रजिस्ट्रेशन के समय इन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं । कियोस्क , लोक सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन की शुल्क भी शासन ने तय कर दी है । 50 रुपए फीस इसके लिए तय की गई है । एमपी ऑनलाइन कियोस्क , कॉमन सर्विस सेंटर , लोक सेवा केंद्र और प्राइवेट साइवर कैफे पर रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं । यहां किसानों को प्रति रजिस्ट्रेशन की फीस 50 रुपए चुकाना होगी । ग्राम पंचायत , जनपद पंचायत , तहसील कार्यालय , सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र और एमपी किसान एप पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन होंगे ।
पहले और अब यह है प्रोसेस
पहले किसान को फसल बेचने के लिए मोबाइल पर एसएमएस मिलता था । जिसमें तारीख लिखी होती थी , उसी दिन किसान गेहूं लेकर सेंटर पर जा सकते थे । इससे कई बार किसान परेशान भी होते थे । नई व्यवस्था में किसान खुद ही दिन , टाइम और सेंटर तट कर सकेंगे ।
.jpg)




0 टिप्पणियाँ