THE शपथ की खबर पर सीएम ने लगाई मोहर सरपंचों का मानदेय बढ़ाया

THE शपथ की खबर पर सीएम ने लगाई मोहर सरपंचों का मानदेय बढ़ाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए बताया कि अब से सरपंचों का मानदेय 4250 रूपये प्रतिमाह होगा।

CM HELPLINE सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने पर कार्रवाई होगी मुख्यमंत्री


भोपाल | मध्यप्रदेश के भोपाल  जंबूरी मैदान में सीएम ने मध्यप्रदेश के सरपंचों को बड़ी सौगात दी है। जंबूरी मैदान में बड़ी सौगात देते हुए सीएम ने कहां की सरपंचों का मानदेय 4250 रुपए करने की घोषणा करते हुए कहा कि अभी यह मानदेय 1750 रुपए प्रति माह मिल रहा है और इसे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा शिवराज ने गांव के लिए और भी कई घोषणाएं की हैं। ग्राम पंचायत में सरपंचों को 15 लाख तक के कार्यों की अधिकार था जो अब बढ़कर 25 लाख रुपये करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
मध्यप्रदेश के भोपाल में होने वाले सरपंचों की सम्मेलन को लेकर 1 दिन पूर्व  दी शपथ न्यूज़ ने खबर के माध्यम से दावा किया था  कि इस सम्मेलन मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री सरपंचों का मानदेय में वृद्धि कर सकते हैं  इस सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव को देखते हुए सरपंचों को मानदेय में वृद्धि को लेकर एक दिवस पहले ही अपनी  खबर के माध्यम से बताया था और आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरपंचों के सम्मेलन में बड़ी घोषणा करते हुए सरपंचों को बड़ी सौगात दी है  सरपंचों इससे पहले 1750 प्रतिमाह मानदेय दिया जाता था लेकिन इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरपंचों की मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए 4250 की वृद्धि की  

दरअसल  सरपंचों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए जो अभी 1750 रुपए है जिसे आज सीएम ने मान लिया है।  जंबूरी मैदान में प्रदेश भर के सरपंच भाग ले रहे हैं। सरपंचों इस  सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। उन्होंने ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के सरपंचों से सीधा संवाद स्थापित किया । जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गांव और ग्रामीणों से जुड़ी हुई  बड़ी कई घोषणाएं कार्यक्रम के दौरान की
तकनीकी कार्यों के एवं ग्रामीणों की शिकायत को भी गंभीरता से लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। 
इसी दौरान सीएम ने पंचायत सचिवों के रिक्त पदों की ज्यादा ज्यादा भर्ती करने की बात कही इसके साथ ही सीएम ने रोजगार सहायकों के स्थानांतरण करने का भी वादा किया। सीएम ने  कहा कि अपने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि सबका साथ , सबका विकास , सबका विश्वास और सब का प्रयास । तो हमारी कोशिश हो कि विकास के काम में हम सबको साथ लेकर चलें । 
सरकार और सरपंच मिलकर कार्य करेंगे तो प्रदेश के गांव - गांव तक का विकास तेजी से होगा । मैं आप सभी के संपर्क में रहूं , यह आवश्यक है । हमें लोक कल्याण और गरीब - कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए सदैव समर्पित होकर कार्य करना चाहिए । गरीब की सेवा से बड़ा कोई सुख और धर्म नहीं है । श्रद्धेय श्री तुलसीदास जी महाराज ने श्रीरामचरितमानस में कहा है कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता । " परहित सरिस धर्म नहिं भाई । पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ॥ " पंचायत चलाने में जनता का सहयोग , जनता से सीधा जुड़ाव हो इसलिए नियमित अंतराल के बाद ग्रामसभा का आयोजन होते रहना चाहिए । जनता की भागीदारी से यदि आप कोई काम करेंगे तो उस काम में सफलता अधिक मिलेगी । हर सरपंच से मेरी अपेक्षा है कि आप अपने गांव को समृद्ध बनाएं । चुनाव के बाद गांव का माहौल सौहार्दपूर्ण और एक - दूसरे की मदद करने वाला बने , किसी भी प्रकार के विवाद और मामूली झगड़े आपसी सहमति से ही सुलझाएं । ग्राम स्वराज का एक नया कांसेप्ट तैयार करके मैं आपके सामने प्रस्तुत करूंगा जिसमें गांव की चीजें गांव में ही निपट जाए इस बात की कोशिश होगी । इसके साथ ही सीएम ने CM HELPLINE सीएम हेल्पलाइन में झूठी
 शिकायत करने वालो पर कार्रवाई करने की बात कही है,



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ