"एमपी में एक बार फिर कोरोना अलर्ट क्या एमपी में लग सकता है लॉकडाउन
हाइलाइट्स
कोरोनावायरस को लेकर मध्य प्रदेश मैं अलर्ट भीड़भाड़ वाली जगह पर मार्क्स लगाना अनिवार्य,
भारत सरकार द्वारा कोरोनावायरस से निपटने के लिए नई गाइडलाइन जारी
मध्य प्रदेश के सभी जिलों के सीएमएचओ को कोरोना से निपटने के लिए निर्देश जारी
जो भी पॉजिटिव निकलते हैं, उन सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग करा ली जाए
भोपाल मध्यप्रदेश | चीन से फैला कोरोनावायरस ने चीन समेत पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा हैं | एक बार फिर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है. कोरोना भारत से निपटने के लिए भारत सरकार ने कोरोना को लेकर नई कोरोना गाइडलाइन्स नियमावली जारी कर दी हैं. इसको लेकर, मध्यप्रदेश सरकार भी सख्त दिखाई दे रही है मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एहितयात बरतना शुरू कर दिया है.
दरअसल, राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है. जिसके बाद प्रदेश सरकार और ज्यादा सर्तक हो गई है .प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि जो भी पॉजिटिव निकलते हैं, उन सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग करा ली जाए मध्य प्रदेश सरकार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट हो गई है। केंद्र सरकार के कोरोना को लेकर मिले पत्र के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
गृहमंत्री ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए क्या कहा
प्रदेश में कोरोनावायरस से निपटने के लिए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नए वैरिएंट को लेकर भारत सरकार का पत्र मध्य प्रदेश सरकार को मिला है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि जो भी पॉजिटिव निकलते हैं, उन सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग करा ली जाए। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट को हम सैंपल भेजेंगे। ताकि कोरोना के वैरिएंट का पता चल सके। बता दें केंद्र सरकार ने चीन में बढ़ते कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्यों को अलर्ट किया है।
भीड़भाड़ बाली जगह पर मास्क लगाना अनिवार्य
बता दें स्वास्थ्य विभाग ने जनता को भीड़भाड़ वाली जगह पर मॉस्क पहन कर जाने की सलाह दी गई हैं। बीएफ. 7 वैरिएंट 10 से 18 लोगों को संक्रमित करने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि बीएफ.7 के भारत में भी चार केस मिल चुके हैं। इससे संक्रमित दो-दो मरीज गुजरात और ओडिसा में मिले हैं। बीएफ.7 को ओमिक्रॉन के वैरिएंट बीए.5 का ही सब वैरिएंट बताया जा रहा है। इसकी संक्रमण क्षमता के कारण भारत की भी चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बीएफ.7 वैरिएंट कोरोना की वैक्सीन लगा चुके लोगों को भी संक्रमित करता है। यह श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता हैं। इसके बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, कमजोरी, थकावट जैसे लक्षण हैं।





0 टिप्पणियाँ