मध्यप्रदेश ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत अंतर्गत एयर फोर्स में पदस्थ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान पंजाब के रहने वाले थे। वर्तमान में एयर फोर्स कॉलोनी में निवास कर रहे थे।
मृतक की ड्यूटी वाच टावर पर थी। जवान ने आत्महत्या क्यों की। इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका। खबर लिखे जाने तक महाराजपुरा पुलिस व एयरफोर्स मामले की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है । घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक एयर फोर्स के जवान का शव पीएम के लिए भेजा है।
पूरे घटनाक्रम को लेकर महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ कपूरथला पंजाब निवासी 54 वर्षीय जसमुंदा पुत्र बंटा सिंह की ड्यूटी वाच टावर पर लगाई गई थी। वह रात में वाच टावर पर ही था। सुबह उसका वाच टावर की सीढि़यों पर शव मिला। उसके सीने पर गोली लगी थी और वह पास में ही रायफल भी पड़ी थी। इससे लग रहा था कि जवान ने स्वयं को ही गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स के कर्मचारी व अफसर मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। हालांकि पुलिस की शुरुआती पड़ताल मैं कुछ भी पता नहीं चला है कि जसमुंदा सिंह ने अपने आप को क्यों गोली मारी। वही मामले में अभी तक एयरफोर्स के अफसरों ने भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। पुलिस ने आत्महत्या करने वाले शख्स पीएम के लिए भेज दिया है
इंसास रायफल से की है आत्महत्या: एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के लिए वाच टावर बनाए गए हैं। वाच टावरों पर 24 घंटे एयरफोर्स के सशस्त्र जवान तैनात रहते है। रविवार रात को एक वाच टावर पर जसमुंदा सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। उसके पास इंसास रायफल थी। इसी इंसास रायफल से उसने अपने सीने पर गोली लगने से मौत हो गई है | प्रथम दृष्टांत मैं यह खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है जिसकी पुलिस द्वारा तहकीकात की जा रही है
.jpg)




0 टिप्पणियाँ