सलूजा के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा ने थामा भाजपा का दामन

सलूजा के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को एक और झटका: पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा ने थामा भाजपा का दामन
विजयपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें सदस्यता दिलाई। 

श्योपुर | भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा। शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा सहित सैंकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री व मुरैना-श्योपुर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने मेवरा और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई.इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों मध्य प्रदेश में है. प्रदेश में यात्रा को आज पांचवां दिन है. इस बीच पार्टी को दो बड़े झटके लगे. बीते शुक्रवार को कमल नाथ के सबसे विश्वसनीय लोगों में से एक उनके मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था.

सलूजा के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा ने थामा भाजपा का दामन


इसके पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे बाबूलाल मेवरा

बाबूलाल मेवरा इसके पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था। फिर वे बसपा छोड़कर कांग्रेस शामिल हो गए थे, तोमर ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।
मेवरा पहले भाजपा में थे। दो बार विधायक रह चुके हैं। 2018 में टिकट न मिलने पर वे बहुजन समाज पार्टी में चले गए थे। विजयपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2019 में बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब भाजपा में आने पर यह उनकी घर वापसी मानी जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा, ऐसा लग रहा है कि अब यहां कांग्रेस का जनाधार शून्य होने की ओर है। तभी तो हर रोज पार्टी से लोगों का मोहभंग होकर भाजपा में आने का सिलसिला जारी है।


विजयपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें सदस्यता दिलाई। 
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर लिखा- वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विजयपुर के पूर्व विधायक श्री बाबू लाल मेवरा जी व उनके साथ आये सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूँ...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ