लटेरी से सिरोंज "देव दर्शन" यात्रा में यात्रियों का किया जगह-जगह भव्य स्वागत यात्रा से "राजनीतिक" सरगर्मी तेज

लटेरी से सिरोंज "देव दर्शन" यात्रा में यात्रियों का किया जगह-जगह भव्य स्वागत यात्रा से "राजनीतिक" सरगर्मी तेज

लटेरी से सिरोंज देव दर्शन यात्रा में यात्रियों का किया स्वागत

40 से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ निकाली देव दर्शन यात्रा

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

यात्रा को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज मिशन 2023 पर अपना-अपना  वर्चस्व बनाने, की जा रही है यात्राएं


शुभम सोनी विदिशा सिरोंज ।  लटेरी निवासी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राममोहन पाराशर की देव दर्शन यात्रा सोमवार को लटेरी आनंदपुर और आसपास के कई ग्रामों में होती हुई सिरोंज पहुंची । यात्रा जिस जिस गांव से निकली उस जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं  ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ उनका जगह - जगह भव्य स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार राम मोहन पाराशर लटेरी से लेकर सिरोंज तक आने वाले सभी पौराणिक प्रसिद्ध मंदिरों पर जा जा कर पूजा अर्चना की एवं धर्म का प्रचार कर रहे हैं । देव दर्शन यात्रा में उनके साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन के लोग इस यात्रा में उनके साथ चल रहे थे । यात्रा सोमवार को सिरोंज के छतरी चौराहे घूमते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंची , उससे पहले ही स्थानीय कार्यकर्ता व सामाजिक संगठनों ने ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर हार मालाओं से यात्रा का भव्य स्वागत किया । इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जिसमें लटेरी सिरोंज आदि के श्रद्धालु शामिल थे

लटेरी से सिरोंज "देव दर्शन" यात्रा में यात्रियों का किया जगह-जगह भव्य स्वागत यात्रा से "राजनीतिक" सरगर्मी तेज

देव दर्शन यात्रा को लेकर चौराहों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज

लटेरी से सिरोंज देव दर्शन यात्रा को लेकर अब चौराहों पर चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाराशर की यह यात्रा विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर शक्ति प्रदर्शन मात्र बताई जा रही है । वही  देव दर्शन यात्रा को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है और चर्चा की जा रही है कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में राम मोहन पाराशर सिरोंज विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं वही चौराहों पर तरह-तरह की बात निकल कर सामने आ रही है कहा तो यहां तक जा रहा है कि , लटेरी विधानसभा को लेकर भाजपा नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं इसके अलावा नए - नए अभियान चलाकर एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं । क्षेत्र में इस यात्रा को राजनीतिक यात्रा बता जा रहा है जिसमें यह बात भी निकल कर सामने आ रही है कि यात्रा वर्तमान "विधायक" के सामने यात्रा के बहाने  "शक्ति प्रदर्शन" करना है ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी ताकत मजबूती से पेश करने का कार्य यात्रा संयोजक राम मोहन पाराशर कर रहे हैं । हालांकि यात्रा को लेकर  चर्चा कुछ भी हो लेकिन माहौल गर्म है इस यात्रा से  वर्तमान विधायक और पार्टी के अंदर मुश्किलें बढ़ गई है आने वाले चुनाव से पहले इन यात्राओं को लेकर कई राजनीतिक विश्लेषण आना बाकी है | राजनीति में जयकारों , जुलूसों और रैलियों को नेताओं की ताकत माना जाता है । जहां भीड़ इकट्ठी होती है , वहां समझ लीजिए कि नेता की राजनीति जिंदा है । यही स्थिति वर्तमान में सिरोंज लटेरी विधानसभा में चल रही है जहां भाजपा नेता अपनी ताकत का लोहा मनवाने के लिए नए - नए अभियान चलाकर अपने आप को ताकतवर बता रहे हैं । सोमवार को नगर में निकली देव दर्शन यात्रा को क्षेत्रीय लोग राजनीतिक यात्रा बता रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसको लेकर आओ नेता अपनी ताकत दिखा कर अपने आप को प्रभावशाली बता रहे हैं ।


लटेरी से सिरोंज "देव दर्शन" यात्रा में यात्रियों का किया जगह-जगह भव्य स्वागत यात्रा से "राजनीतिक" सरगर्मी तेज


 सिरोंज के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिरों पर पहुंची यात्रा

 यात्रा लटेरी के प्राचीन मंदिर होती हुई , देवपुर में भगवान श्री विश्वनाथ मंदिर नागेश्वर मंदिर , सिद्ध बाबा आश्रम , छतरी चौराहे पर हनुमान मंदिर , गणेश की अस्थाई स्थित श्री गणेश मंदिर , नगर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर , रामलला मंदिर , मदन मोहन सरकार के दरबार , सहित जटाशंकर मंदिर पहुंची । जहां पर विशालकाय सभा का आयोजन किया गया था । सभा के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं को भोजन प्रसादी वितरण की गई । वहीं उन्होंने बताया कि यात्रा सिर्फ प्राचीन धरोहर को संभाल कर रखने व पुनः जीणोंदर कर सुरक्षित रखने के लिए निकाली जा रही है , जिससे कि मंदिरों पर यदि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा इसके अलावा जिन प्राचीन मंदिरों पर समस्या है उसे शासन प्रशासन को अवगत कराकर मंदिरों के पुनरुत्थान के लिए मांग की जाएगी ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ