धर्मांतरण के कुचक्र के खिलाफ आदिवासियों के मंच से सीएम का ऐलान - MP में नहीं चलेगा ये कुचक्र

धर्मांतरण के कुचक्र के खिलाफ आदिवासियों के मंच से सीएम का ऐलान - MP में नहीं चलेगा ये कुचक्र

धर्मांतरण के कुचक्र के खिलाफ आदिवासियों के मंच से सीएम का ऐलान - MP में नहीं चलेगा ये कुचक्र

 शहडोल में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम मैं पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पेसा एक्ट लागू किया (pesa act in mp). वहीं इस दौरान सीएम, राज्यपाल सहित तमाम राजनीतिक हस्तियां मौजूद रही. सीएम ने शहडोल में सभा को संबोधित किया. सीएम ने सभी को पेसा एक्ट के प्रावधान की जानकारी दी जमीन, जंगल और जल के अधिकार के बारे में बताया

धर्मांतरण के कुचक्र के खिलाफ आदिवासियों के मंच से सीएम का ऐलान - MP में नहीं चलेगा ये कुचक्र

MPNEWS शहडोल शुभम सोनी :। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश दौरे पर हैं . मध्यप्रदेश के शहडोल में राष्ट्रपति ने पेसा एक्ट लागू किया ( pesa act in mp ) . इस दौरान सीएम शिवराज , राज्यपाल मंगूभाई पटेल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित तमाम नेता कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे . शहडोल में सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज कहा कि प्रदेश की जनता को यह साफ कर देना चाहता हूं कि यह पेसा कानून किसी के खिलाफ नहीं है सीएम ने पेसा एक्ट के बारे में बताते हुए कहा है कि ये एक्ट गांवों में आदिवासियों इलाकों में लागू होगा .
धर्मांतरण के कुचक्र के खिलाफ आदिवासियों के मंच से सीएम का ऐलान - MP में नहीं चलेगा ये कुचक्र

पेसा एक्ट लागू होते ही जमीन - जंगल - जल का अधिकार :

 सीएम शिवराज ने कहा कि सामाजिक समरसता  को ध्यान में रखते हुए देश के विभिन्न जिलों में पेसा एक्ट लागू कर रहे हैं . पेसा एक्ट लागू होते ही जमीन , जंगल , जल और ये खदाने भगवान ने सभी के लिए बराबर बनाई है . पेसा कानून जमीन , जल और जंगल का अधिकार आदिवासियों को देने वाला है अब हर साल गांव की जमीन , खसरे की नकल , गांव का नक्शा पटवारी को ग्रामसभा मैं बताना पड़ेगी , जिससे जमीन की कोई हेराफेरा नहीं हो सकेगी . वहीं राजस्व के नक्शे में नाम की गलती होने पर उसे सीमित समय में ठीक करना होगा . अब किसी प्रोजेक्ट या बांध के लिए ग्रामसभा की सहमति के बिना किसी की जमीन नहीं ली जाएगी .
धर्मांतरण के कुचक्र के खिलाफ आदिवासियों के मंच से सीएम का ऐलान - MP में नहीं चलेगा ये कुचक्र

धर्मांतरण का कुचक्र एमपी में नहीं चलेगा मुख्यमंत्री

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान हो रहे धर्मांतरण को लेकर कहां है कि लालच में छल - कपट से आदिवासी बेटियों से शादी कर लेते हैं , उसके नाम से जमीन खरीद लेते हैं , लेकिन अब ये नहीं होगा . सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर धर्मांतरण का कुचक्र नहीं होने देंगे | छल कपट कर बेटी से शादी कर जमीन हड़पने का काम मध्यप्रदेश की धरती पर हम नहीं होंगे देंगे . उन्होंने कहा कि अगर यह पता चलता है कि किसी ने छल से जमीन नाम करवा ली है , तो ग्रामसभा उस जमीन को वापस करवाएगी . सीएम ने कहा कि ग्रामसभा गांव में तालाबों का प्रबंध करेगी . जिससे किसी को पानी की समस्या न हो . पानी , सिंघाड़े और मछली पालन ये सरकार नहीं ग्रामसभा तय करेगी .
धर्मांतरण के कुचक्र के खिलाफ आदिवासियों के मंच से सीएम का ऐलान - MP में नहीं चलेगा ये कुचक्र

बिना ग्रामसभा की अनुमति के अब नहीं खुल सकेगी शराब दुकान : मुख्यमंत्री

सीएम शिवराज ने बिरसा मुंडा जयंती पर शहडोल में आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहां है कि अब ग्राम पंचायत में नई शराब की दुकानें ग्राम पंचायत की बिना अनुमति के नहीं खोली जाएंगी । शराब या भांग की दुकान अस्पताल, स्कूल या धार्मिक स्थान के पास है तो ऐसी दुकानें वहां से हटाने की अनुशंसा करने का अधिकार भी ग्राम सभा को होगा: 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ