राहुल गांधी की यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी, बीजेपी की बढ़ रही है बेचैनी


 भोपाल. मध्यप्रदेश आ रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस में नई उम्मीद जगी है। कांग्रेसियों की सुस्ती दूर करने की कवायद भी शुरू हो गई है। प्रयास यह भी है कि घर बैठे कांग्रेसियों को सक्रिय किया जाए, उन्हें एक मंच पर लाने की तैयारी है। इसे लेकर प्रयास तेज हो गए हैं।

वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दे दी गई है। इसी के तहत काम शुरू कर हो गया है।

यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा 13 दिन मप्र में रहेगी। यात्रा को सफल बनाने हर संभव प्रयास शुरू हो गए हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के आवेदन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को मिल रहे हैं। पार्टी का प्रयास है कि कांग्रेस की विचारधारा वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जा सके। उन कांग्रेसियों को वापस मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है जो किसी कारण से नाराज होकर घर बैठ गए थे। उनकी नाराजगी दूर करने के प्रयास भी हो रहे हैं।

 मिशन 2023 पर तैयारी में जुटी कांग्रेस

यात्रा के बहाने कांग्रेस का फोकस 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी को ध्यान में रखकर काम हो रहा है। राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन डेढ़ साल बाद ही सरकार अल्पमत में आ गई। अब पार्टी विपक्ष में है। पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए पार्टी इस बार कोई गलती नहीं करना चाहती, इसलिए पूरी रणनीति के साथ काम हो रहा है. 


राहुल के आने से बीजेपी मैं बड़ी बेचैनी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मध्यप्रदेश में प्रवेश करते ही भाजपा उन पर खास तौर पर आक्रामक हो जाएगी। भाजपा ने राहुल की यात्रा को लेकर मुद्दों पर आक्रामक रहने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत दिग्गज नेता मोर्चा संभालेंगे।

दरअसल, यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रदेश के संबंधित हिस्सों में रहेंगे, तो उसी दौरान भाजपा का अटैक भी बढ़ेगा।


भाजपा में इस यात्रा को लेकर नजर रखने और महत्त्पूर्ण मुद्दों व खामियों पर आक्रामक होने की प्लानिंग है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिन इलाकों में राहुल गांधी रहेंगे, उन इलाकों के भाजपा के क्षेत्रीय दिग्गजों की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। इसके अलावा राहुल खास तौर पर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में रहेंगे। ऐसे में उन इलाकों के क्षेत्रीय नेताओं, विधायकों व पार्टी नेताओं को अलर्ट कर दिया गया। इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर बैठकेें कर रणनीति भी बनाई जा रही है।

हर एंगल पर फीडबैक लेने के लिए तैयार है बीजेपी

राज्य स्तर पर सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य नेता भी इस दौरान राहुल पर निशाना साध सकते हैं। राहुल की यात्रा वाले इलाकों के विधायकों से पूरा फीडबैक लेकर भाजपा संगठन काम करेगा। इन इलाकों के जिलाध्यक्ष भी इस दौरान सक्रिय रहेंगे। भाजपा की आइटी व सोशल मीडिया टीम भी यात्रा पर निगाह रखेगी। उस समय के हिसाब से कैम्पेनिंग भी तैयार होगी







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ